Income Tax Refund Delayed News : Refund में हो रही देरी, क्या आप भी कर रहे हैं ये Mistakes?

Income Tax Refund Delayed News | ITR File करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। Income Tax Department की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अंतिम तारीख तक 7.28 Crore Returns File किए गए हैं। ITR File करने के बाद Tax Payers को अपने Refund का इंतजार रहता है। जुलाई के बाद अगस्त भी खत्म होने वाला है, ऐसे में Refund के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

ITR समय पर File करने के बाद भी अगर आप अभी तक Refund का इंतजार कर रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए Useful हो सकती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Income Tax Refund में देरी होने की कई संभावित वजहें हो सकती हैं:

Income Tax Refund में देरी की वजहें

ITR का Verify न होना
ITR File करने के साथ-साथ इसे Verify करना भी जरूरी है। आधार OTP का उपयोग करके ITR Verify करना आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो Refund में देरी हो सकती है।

Bank Account की Details में गलती
यदि आपने अपने Bank Account की जानकारी गलत भरी है, तो यह भी Refund की देरी की वजह हो सकती है। Bank Account Number, IFSC Code, MICR Code या गलत Name की वजह से ऐसा हो सकता है।

गलत Return दाखिल करना
आपने ITR Return File कर दिया है लेकिन Return में किसी तरह की जानकारी अधूरी या गलत है तो Section 139 (9) के तहत Notice मिलता है। इस गलती को सुधारने के लिए 15 दिन का Time भी दिया जाता है। ऐसे में यह भी Refund में देरी की वजह हो सकता है।

ज्यादा राशि
आपने ITR File कर दिया है और अब Refund का इंतजार कर रहे हैं तो इसके लिए Refund की ज्यादा राशि देरी की वजह बन सकती है। Income Tax Department ज्यादा राशि के Refund की बारीकी से जांच करता है। इसके बाद ही Refund को Process किया जाता है।

Leave a Reply