मध्यप्रदेश BJP के पूर्व अध्यक्ष एवम Senior Leader Prabhat Jha का निधन हो गया है। Gurugram के Medanta Hospital में आज सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार ग्वालियर या पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (Bihar) में होगा।
प्रभात झा को करीब 26 दिन पहले भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम ले जाया गया था।
जानिए प्रभात झा जी के बारे में
प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। प्रारंभिक शिक्षा के बाद प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली।
उनकी शादी रंजना झा से हुई थी। दो बेटे हैं। बड़े बेटे तुष्मुल और छोटे अयत्न झा हैं।
शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं।
BJP Madhya Pradesh के पूर्व अध्यक्ष का निधन,
Gurugram के अस्पताल में ली अंतिम सांस
