Bihar News | सावन के चौथे सोमवार को बिहार के जहानाबाद में श्रावणी फेयर के दौरान सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़ मच गई। इसमें 7 कांवड़ियों की दबने से मौत हो गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना रविवार की देर रात करीब 12 बजे की है।
प्रत्यक्षदर्शी मनोज ने बताया, ‘मंदिर के पास Flower वेंडरों का लोगों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही अफरा-तफरी मची। लोग एक-दूसरे पर चढ़कर आगे बढ़ने लगे। मैं भी लाश के नीचे दबा हुआ था, लोगों ने मुझे खींचकर बाहर निकाला। 1-2 मिनट और रहता तो मेरी भी मौत हो जाती। हादसे के लिए Police- प्रशासन जिम्मेदार है। वहां कोई Police वाला दिखाई नहीं दिया। Police वाले रास्ते में मिले थे, लेकिन मंदिर में कोई नहीं था। कम से कम 10 से 15 लोगों की मौत हुई होगी और 50 से 60 घायल लोग हुए होंगे। मुझे भी चोट लगी है।’
मृतकों के परिजन का आरोप है कि घटना का कारण लाठीचार्ज है। बराबर पहाड़ी पर श्रद्धालु एक तरफ से उतर और दूसरी तरफ से चढ़ रहे थे। आपा-धापी मचने पर व्यवस्था में लगे प्रशासन के स्टाफ ने लाठी भांजने लगे। इससे भगदड़ मची, जान बचाने की कोशिश में श्रद्धालु भागने लगे और दब गए।
मृतक के परिजन कृष्ण कुमार का कहना है, ‘इस घटना में करीब 50 लोगों की मौत हुई है। दर्शन करने वाले भक्त ऐसा बता रहे हैं। 2 बजे रात से लोग अस्पताल में हैं। प्रशासन ने सही व्यवस्था नहीं की है। प्रशासन की गाड़ी भी होती तो लोगों की जान बच सकती थी। लापरवाही हुई है। एक Ambulance से 4-4 शवों को भेजा जा रहा है। कुछ लाशों को तो हटा दिया जा रहा है।’
घटना की जानकारी के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में जुट गई है। जहानाबाद DM अलंकृता पांडे ने कहा, ‘प्रशासन की ओर से तैयारी थी। मैं और SP रात 12 बजे ही मौके पर पहुंच गए थे। हालात को काबू में किया गया। स्थानीय दुकानदारों की श्रद्धालुओं से विवाद हुआ था, जिसके बाद ये स्थिति हुई। मंदिर की भौगोलिक स्थिति भी वैसी ही है, जरा-सी भगदड़ से बड़ा हादसा हो सकता है। हम हालात पर नजर रख रहे हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।’
ट्रेनी DSP संगीता कुमारी ने कहा– ‘अब स्थिति सामान्य है। रात में भी प्रशासन की ओर से व्यवस्था थी। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।’
हादसे में घायल बच्चों की मां जूली देवी ने बताया कि- ‘लोग जल चढ़ाने ऊपर चढ़े थे, धक्का देने के कारण सब एक-दूसरे पर गिर पड़े। मेरी बेटी और बेटे को भी चोट लगी है। अब दोनों ठीक हैं।’
जहानाबाद से RJD MLA सुदय यादव ने कहा– ‘घटना के लिए जिम्मेदार जहानाबाद के DM और SP हैं। मगध का बाबाधाम कहा जाने वाले मंदिर में सावन मेले का उद्घाटन तो हुआ, लेकिन सुरक्षा नहीं दी जा रही है। वर्तमान सरकार में अधिकारी जनप्रतिनिधि से कोई सलाह नहीं लेते। प्रशासन ने लोगों को मारा है।’
हादसे पर CM नीतीश कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार को 4-4 लाख की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज के भी निर्देश दिए हैं।
जहानाबाद से सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा– ‘8 लोगों के मौत की सूचना मुझे मिली है। 7 का पोस्टमॉर्टम जहानाबाद में हो रहा है। एक को परिजन गया ले गए हैं, किसी Private Hospital में। हादसा कैसे हुआ ये जांच का विषय है, लेकिन जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’
भगदड़ में 7 लोगों की मौत हुई है, जिनका पोस्टमॉर्टम जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर Police के साथ-साथ परिजन भी मौजूद हैं।
रविवार देर रात मची भगदड़ के बाद मंदिर में काफी देर तक अफरा-तफरी रही। सोमवार सुबह अब जाकर हालात सामान्य हुए हैं। मंदिर में Police की तैनाती दिख रही है। वहीं सावन के चौथे सोमवार को भक्त महादेव के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।
हादसे में मारे गए 7 लोगों में 5 महिलाएं हैं। मृतकों में गया जिले के मोर टेकरी की रहने वाली पूनम देवी, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव की निशा कुमारी, जल बीघा के नाडोल की सुशीला देवी, नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव की निशा देवी है। दो पुरुषों में राजू कुमार और प्यारे पासवान शामिल हैं, जबकि एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है, Police उनकी शिनाख्त करने में लगी है।
हाजीपुर में सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहर नाथ को जलाभिषेक करने सोनपुर जा रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। श्रद्धालुओं की DJ ट्रॉली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी। हादसा हाजीपुर इंडस्ट्रियल थाने के सुल्तानपुर गांव में रात करीब 12 बजे हुआ था। 15 सेकंड तक शव ट्रॉली से चिपके रहे थे। करंट लगने के बाद लोगों के शव जलते रहे। बताया जा रहा है कि DJ ट्रॉली पर 12-15 लोग सवार थे। 9 की मौत हुई, 2 घायल हुए हैं, बाकी लोग बच गए।
सावन की चौथी सोमवारी पर बिहार के जहानाबाद में श्रावणी मेला के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में मची भगदड़ में दबकर करीब 7 कांवड़ियों की मौत हो गई है। इस हादसे में 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों ने बताया कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहां कई लोग जमीन पर गिरे थे।