Bhopal News : फटे Shoes और टूटी Hockey Stick से की प्रैक्टिस: कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ रुपए का Inam

Bhopal News | मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव के निवासी विवेक सागर प्रसाद ने हॉकी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की ओर से खेलते हुए विवेक ने कांस्य पदक जीतकर देश को गर्वित किया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवेक सागर प्रसाद को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से विवेक को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उन्हें प्रदेश का गौरव बताया।

मुख्यमंत्री की एक करोड़ रुपए की घोषणा

विवेक सागर प्रसाद ओलंपिक 2024 में हॉकी गेम में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में माने जाते हैं। वर्तमान में वह मध्य प्रदेश पुलिस में DSP के रूप में कार्यरत हैं। मोहन सरकार ने निर्णय लिया है कि एक करोड़ रुपए इनाम राशि के रूप में प्रसाद को दिए जाएंगे।

डीजीपी ने भी दी बधाई

उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने भी ट्वीट के माध्यम से बधाई दी है। एमपी पुलिस में कार्यरत DSP विवेक सागर प्रसाद एक उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी माने जाते हैं और लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहते हैं।

गांव के कच्चे मैदान पर फटे Shoes से करते थे अभ्यास

विवेक का जन्म नर्मदापुरम इटारसी के चांदोन गांव में हुआ था। एक शिक्षक पिता के पुत्र विवेक बचपन से ही हॉकी के प्रति उत्साही थे और गांव के कच्चे मैदान में टूटी Hockey Stick लेकर और फटे Shoes पहनकर अभ्यास करते थे। वह लगातार भारत की ओर से दूसरी बार ओलंपिक टीम का हिस्सा बने। उन्होंने वर्ष 2020 में हुए ओलंपिक में भी भाग लिया था।

पिछले ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मध्य प्रदेश सरकार ने विवेक को पुलिस में DSP की नौकरी दी थी और एकलव्य अवार्ड से भी सम्मानित किया था। इस बार भी मुख्यमंत्री ने उन्हें एक करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Reply