Indore News | आज का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। कुछ राशियों के जातकों को शुभ अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं हर राशि का आज का हाल:
मेष राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और परिवार में किसी करीबी से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में भी कुछ गिरावट देखी जा सकती है। वाणी पर संयम रखें ताकि विवादों से बच सकें।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज कोई नया व्यापारिक कदम न उठाएं। पत्नी से मतभेद और भाई-भतीजे के साथ विवाद संभव हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्य और मानसिक चिंता के कारण थकावट महसूस हो सकती है। व्यापार में घाटा हो सकता है। विवाद से बचने के लिए शांतिपूर्वक कार्य करें।
कर्क राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं और न्यायालय में सफलता मिल सकती है। व्यापार में आय के नए स्रोत बन सकते हैं और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जैसे शारीरिक और मानसिक थकावट। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार में धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए बड़ी रकम उधार देने से बचें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।
कन्या राशि
आज आपका मन अशांत रहेगा और कोई अज्ञात भय सताएगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है और परिवार में माहौल विपरीत रहेगा। संयम बनाए रखें।
तुला राशि
आज मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह बढ़ सकते हैं। पुराना कोई विवाद फिर से उभर सकता है, और व्यापार में आपको महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लेने होंगे।
वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास कार्य में सफलता मिल सकती है और व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा, और पत्नी से विवाद दूर होंगे।
धनु राशि
आज लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में दुखद समाचार मिल सकता है और व्यापार में नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन न करें।
मकर राशि
आज आपका मन अशांत रहेगा, और किसी करीबी से दुखद समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और लंबी यात्रा से बचें। व्यापार में जोखिम से बचें और कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में समस्याएं आ सकती हैं और विवादों में फंस सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है और किसी परिचित से हानि हो सकती है।
मीन राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। आप जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।