Doctors Strike Gwalior News : क्या इलाज की कमी से गई महिला की जान, डॉक्टर्स की हड़ताल का मरीजों पर असर?

Doctors Strike Gwalior News | Kolkata में Medical College की एक Trainee PG Lady Doctor के साथ हुए अमानवीय रेप और हत्या के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। सभी Junior Doctors हड़ताल पर चले गए हैं। Gwalior में भी Gajaraja Medical College से जुड़े JAH और एक हजार बिस्तर वाले अस्पताल के सभी Junior Doctors हड़ताल पर हैं।

हड़ताल पर डॉक्टर्स

सभी Junior Doctors प्रदर्शन कर रहे हैं और Kolkata की घटना में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदेशभर में चल रही Doctors की हड़ताल का असर अब मरीजों पर दिखने लगा है। Gwalior के सबसे बड़े Jayarogya Hospital में जहां एक ओर डॉक्टर हड़ताल पर हैं, वहीं दूसरी ओर इलाज की कमी के कारण एक मरीज की मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग महिला के परिजनों का आरोप है कि इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हुई। बताया जा रहा है कि महिला पिछले तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थी। परिजनों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से सही इलाज नहीं मिल रहा था। Doctors और Nurses से कई बार कहा गया, लेकिन किसी ने भी सुनवाई नहीं की।

गंभीर मरीजों का इलाज जारी

बताया गया है कि 75 साल की बुजुर्ग महिला Naini की Gwalior के Jayarogya Hospital में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक Gwalior के पास Sohjana गांव की रहने वाली थी। वहीं, Medical College के Dean Doctor RKS Dhakad का कहना है कि गंभीर मरीजों का इलाज Proper तरीके से किया जा रहा है। अगर कोई और घटना सामने आई है तो मैं Jayarogya Hospital के Superintendent से बात करूंगा और जानकारी लूंगा।

Leave a Reply