Share Market Open News: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, Global संकेतों का असर

Share Market Open News | बुधवार के दिन शेयर बाजार ने भारी गिरावट के साथ शुरुआत की है। इस गिरावट का मुख्य कारण Global Market से प्राप्त खराब संकेत हैं। Gift Nifty भी आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का रुख देखने को मिला है। इन सभी कारणों के चलते बाजार में यह गिरावट आई है।

शुरुआत में ही Sensex 567.26 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,988.18 अंक पर पहुंच गया। Nifty भी 185.40 अंक या 0.73 प्रतिशत की कमी के साथ 25,094.40 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

Leave a Reply