Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सेकेंड फेज की 26 सीटों पर कल वोटिंग उमर अब्दुल्ला 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे, पहले फेज में 61% मतदान हुआ था

Jammu Kashmir News | जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल बुधवार (25 सितंबर) को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें 25.78 लाख Voters वोट डाल सकेंगे।

सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें Central कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 239 Candidates मैदान में हैं। इनमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं हैं।

दूसरे फेज में 131 Candidates करोड़पति और 49 पर Criminal केस दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने अपनी संपत्ति केवल 1,000 रुपए घोषित की है।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं। उमर लोकसभा चुनाव में बारामुला सीट तिहाड़ जेल से चुनाव लड़े इंजीनियर राशिद से हार गए थे। इस बार भी गांदरबल सीट पर उनके खिलाफ जेल में बंद सरजन अहमद वागे उर्फ आजादी चाचा मैदान में हैं।

18 सितंबर को पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38% मतदान हुआ। किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.20% और पुलवामा में सबसे कम 46.99% वोटिंग हुई।

श्रीनगर की सबसे ज्यादा 8 सीटों पर वोटिंग, PDP ने सभी सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे
दूसरे फेज में सबसे ज्यादा 8 श्रीनगर में और सबसे कम 2 सीटें गांदरबल जिले की हैं। इनके अलावा बडगाम और राजौरी की 5-5, रियासी और पुंछ की 3-3 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। श्रीनगर डिवीजन में गांदरबल, श्रीनगर, बडगाम और जम्मू डिवीजन में रियासी, राजौरी और पुंछ शामिल हैं। श्रीनगर की हब्बाकदल सीट पर सबसे ज्यादा 16 Candidates चुनावी मैदान में हैं। वहीं राजौरी की बुद्धल में 4 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) इस फेज की सभी 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में चुनाव लड़ रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 20 जबकि कांग्रेस ने 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के 17 जबकि 98 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरे चरण में श्रीनगर जिले में 93 Candidates मैदान में हैं। इसके बाद बडगाम में 46, राजौरी में 34, पुंछ में 25, गांदरबल में 21 और रियासी में 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के सभी 6 Candidates करोड़पति, भाजपा अध्यक्ष की संपत्ति केवल 1000 रुपए एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फेज 2 के 238 उम्मीदवारों के हलफनामे के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की। ADR की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे फेज के 238 Candidates की औसत संपत्ति 5.80 करोड़ रुपए है।

238 में से 55% यानी 131 Candidates करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। कांग्रेस पार्टी के सभी 6 Candidates करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 29.39 करोड़ रुपए है। वहीं, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के 26 में से 19 Candidates करोड़पति हैं।

जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के Candidates सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी की संपत्ति सबसे ज्यादा 165 करोड़ और सबसे कम निर्दलीय Candidates मोहम्मद अकरम की 500 रुपए हैं। इनके अलावा जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने अपनी संपत्ति केवल 1,000 रुपए घोषित की है।

49 कैंडिडेट्स पर क्रिमिनल केस दर्ज, 8 रेड अलर्ट सीटें
ADR की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे फेज के 238 में से 21% यानी 49 उम्मीदवारों पर Criminal केस दर्ज हैं। वहीं 16% यानी 37 Candidates ऐसे हैं जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। 3 उम्मीदवारों पर हत्या की कोशिश के मामले हैं। 7 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक पर IPC की धारा 376 के तहत रेप का मामला भी दर्ज है।

सेकेंड फेज की 26 में से 8 रेड अलर्ट सीटें हैं। रेड अलर्ट सीटें उन्हें कहा जाता है जहां 3 या उससे अधिक Candidates पर Criminal केस दर्ज हों। 8 सीटों में हब्बाकदल, ईदगाह, बडगाम, गांदरबल, कालाकोट-सुंदरबनी, बीरवाह, जदीबल और खानसाहिब शामिल हैं।

सेकेंड फेज की 5 हॉट सीट

  1. गांदरबल
    गांदरबल विधानसभा अब्दुल्ला परिवार का गढ़ रहा है। इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनसे दादा शेख अब्दुल्ला 1977 और पिता फारूक अब्दुल्ला 1983, 1987 और 1996 में सीट से चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि 2002 में नेशनल कॉन्फ्रेंस यह सीट हार गई थी। 2008 के चुनाव में उमर अब्दुल्ला सीट से चुनाव जीते। इसके बाद वो मुख्यमंत्री भी बने। 2014 विधानसभा में शेख इशफाक जब्बार ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर गांदरबल सीट पर जीत दर्ज की थी।

गांदरबल सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि उमर अब्दुल्ला का मुकाबला जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) के बशीर अहमद मीर और 2014 में नेशनल कॉन्फ्रेंस की टिकट से विधायक रहे जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड मूवमेंट के शेख इश्फाक जब्बार से है। भाजपा ने यहां से कैंडिडेट नहीं उतारा है। गांदरबल सीट पर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (JKAP) के काजी मुबिशर फारूक और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के नेता कैसर सुल्तान गनी चुनाव लड़ रहे हैं।

इनके अलावा अब्दुल्ला के सामने कश्मीर घाटी में आजादी चाचा के नाम से मशहूर अहमद वागे उर्फ सरजन बरकती से भी है। बरकती इस समय जेल में बंद है। उनपर बरकती वुरहान वानी की मौत के बाद भड़काऊ भाषणों देकर युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए उकसाने का आरोप है। इससे पहले उमर बारामुला से लोकसभा चुनाव तिहाड़ जेल से चुनाव लड़े इंजीनियर राशिद से हार गए थे। इंजीनियर राशिद की अवामी इत्तेहाद पार्टी की ओर से शेख आशिक मैदान में है। NC-कांग्रेस गठबंधन के बाद गांदरबल जिले के कांग्रेस अध्यक्ष साहिल फारूक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

  1. बडगाम
    1962 में अस्तित्व में आई बडगाम विधानसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) का दबदबा रहा है। पिछले 10 विधानसभा चुनावों में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब NC को हार का सामना करना पड़ा है। 1972 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अली मोहम्मद मीर ने यहां से जीत दर्ज की थी। ऐसे में बडगाम को उमर के लिए एक Safe सीट कहा जा रहा है।

सीट पर 8 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला उमर अब्दुल्ला और JKPDP कैंडिडेट आगा सैयद मुंतजिर मेहदी के बीच है। आगा सैयद मुंतजिर प्रमुख शिया मौलवी और हुर्रियत नेता आगा सैयद हसन मोसावी के बेटे हैं। आगा परिवार कश्मीर के तीन प्रमुख शिया मौलवी परिवारों में से एक है। मोसावी का कश्मीर के बडगाम जिले में धार्मिक और राजनीतिक प्रभाव है। बडगाम विधानसभा में 30 से 33 हजार Voters शिया हैं जो जिले की आबादी का करीब 35 प्रतिशत है।

इससे पहले सीट का प्रतिनिधित्व मेहदी के चचेरे भाई आगा सैयद रुहुल्लाह ने किया था जो लोकसभा चुनाव में श्रीनगर से संसद के लिए चुने गए हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी बडगाम सीट से चुनाव जीते थे।

Leave a Reply