Olympiad News: चेस ओलिंपियाड 2024 भारत को Gold दिलाने वाले 10 Players

 Olympiad News | भारत ने 45वें चेस ओलिंपियाड में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए Open और विमेंस Category में Gold Medal जीते। देश को Individual Category में भी 4 Gold मिले, जिसमें मेंस और विमेंस दोनों Category में 2-2 Players ने पहला स्थान हासिल किया।

दोनों Category में 5-5 Players ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। 11 राउंड के बाद Open टीम ने 22 में से 21 Points हासिल किए। वहीं विमेंस टीम ने 19 Points के साथ Gold पर कब्जा किया।

विमेंस टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन चीन को हराया

विमेंस टीम में तानिया सचदेव, वैशाली रेमशबाबू, हरिका द्रोणावल्ली, वंतिका अग्रवाल और दिव्या देशमुख ने Gold दिलाया। टीम ने 11 राउंड में से 9 जीते और एक ही Draw खेला। टीम को इकलौती हार पोलैंड के खिलाफ मिली। हालांकि, भारत ने 19 Points के साथ पहला स्थान हासिल किया। टीम ने 10वें राउंड में डिफेंडिंग चैंपियन चीन को भी हराया।

  1. तानिया सचदेव
    Sports Commentator तानिया सचदेव 2008 में ही Grandmaster बन गई थीं। हालांकि, उस समय विमेंस Chess में भारत कुछ खास नहीं कर रहा था। अब जाकर उन्हें टीम इवेंट में करियर का पहला International Gold नसीब हुआ। तानिया ने बुडापेस्ट में 5 मैच खेले, 2 में जीत मिली, जबकि 3 Draw रहे। उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया।
  2. हरिका द्रोणावल्ली
    हरिका ने 2011 में Grandmaster का टाइटल हासिल किया। 2010 के Asian Games में उन्होंने Individual इवेंट का Silver जीतने के बाद 2015 की World Chess Championship में Bronze भी जीता। 2019 में उन्हें Padma Shri सम्मान से नवाजा गया। हरिका ने चेस ओलिंपियाड के 9 मैचों में से 3 में जीत हासिल की और 3 मुकाबले Draw खेले। हालांकि, उन्हें 3 में हार का सामना भी करना पड़ा।
  3. वैशाली रमेशबाबू
    2024 में Grandmaster बनने वालीं वैशाली रमेशबाबू ने 2022 में विमेंस टीम के साथ Asian Games का Silver Medal जीता था। उन्होंने अब चेस ओलिंपियाड के 10 मैच खेले और 4 में जीत हासिल की। उन्हें 2 में हार भी मिली, लेकिन 4 मैच Draw खेलकर उन्होंने टीम का Score खराब नहीं होने दिया।
  4. वंतिका अग्रवाल
    Board-4 पर खेलते हुए वंतिका अग्रवाल ने विमेंस Individual का भी Gold Medal जीता। उन्होंने 11 राउंड में 9 मैच खेले और महज एक में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 5 में जीत मिली, जबकि 3 मैच उन्होंने Draw खेले। उन्होंने 2023 में Grandmaster का टाइटल हासिल किया, इससे पहले 2022 में वह Asian Games का Silver जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रही थीं।
  5. दिव्या देशमुख
    विमेंस टीम में भारत की सबसे मजबूत Player 18 साल की दिव्या देशमुख रहीं। वह देश की नंबर-1 विमेंस Chess Player भी हैं। उन्होंने ओलिंपियाड में सभी 11 मैच खेले, 8 जीते और महज 3 Draw खेले। उन्होंने 9.5 Points Score के साथ Board-3 का Individual Gold भी अपने नाम किया।

दिव्या 2022 के चेन्नई ओलिंपियाड में Individual Bronze भी जीत चुकी हैं। उन्होंने 2020 के Online ओलिंपियाड में भी टीम इवेंट का Gold जीता था। वह 2023 में Asian Championship के Individual इवेंट का Gold भी जीत चुकी हैं। उन्हें पिछले साल ही International Grandmaster का टाइटल मिला था।

ओपन टीम से भी 2 Players ने Individual Gold जीते

भारत की ओपन टीम में पेंटाला हरिकृष्णा, आर प्रागननंदा, विदित गुजराती, डी गुकेश और अर्जुन इरिगैसी शामिल रहे। इनमें गुकेश और अर्जुन ने Individual Gold भी अपने नाम किए। टीम 11 राउंड में अजेय रही, टीम को 10 में जीत मिली, जबकि एकमात्र Draw मुकाबला उज्बेकिस्तान के खिलाफ रहा। टीम ने 11 राउंड 44 मुकाबलों में महज एक मुकाबला अमेरिका के खिलाफ गंवाया।

  1. पेंटाला हरिकृष्णा
    टीम के सबसे सीनियर Player पेंटाला हरिकृष्णा ने 3 ही मैच खेले, लेकिन इनमें वह अजेय रहे। उन्होंने 2 मैच जीते और एक Draw खेला। 2001 में Grandmaster बनने के बाद उन्होंने Asian Games में 3 Medal जीते। 2006 में उन्होंने Mixed टीम के साथ Gold, 2022 में मेंस टीम के साथ Silver और 2010 में भी मेंस टीम के साथ ही Bronze जीता।
  2. रमेशबाबू प्रागननंदा
    आर प्रागननंदा 12 साल की उम्र में ही Grandmaster बन गए थे। तब वह भारत के सबसे युवा और दुनिया के दूसरे सबसे युवा Grandmaster थे। उन्होंने चेस ओलिंपियाड में 10 मैच खेले और 3 जीते। ओपन इवेंट में भारत की इकलौती हार उन्हें ही अमेरिका के खिलाफ मिली। हालांकि, उन्होंने 6 मैच Draw खेले और टीम का Score खराब नहीं होने दिया।

प्रागननंदा 2022 के चेन्नई ओलिंपियाड में Individual Gold जीत चुके हैं। उन्होंने तब मेंस टीम के साथ Bronze भी जीता था। वह 2022 के Asian Games में Silver Medal जीतने वाली मेंस टीम का भी हिस्सा रहे। जिसके बाद उन्हें 17 साल की उम्र में ही Arjun Award से भी नवाजा गया।

  1. विदित गुजराती
    ओपन इवेंट में भारत के तीसरे Best Player विदित गुजराती रहे। उन्होंने 10 मैच खेले, 5 जीते और 5 ही Draw भी खेले। 2013 में Grandmaster बनने के बाद उन्होंने 2022 के Asian Games में मेंस टीम के Silver के रूप में International Level पर पहला बड़ा Medal जीता था। अब उन्होंने चेस ओलिंपियाड में टीम इवेंट में पहला स्थान हासिल कर पहला Gold भी जीत लिया।
  2. गुकेश डोम्माराजू
    चेस ओलिंपियाड में गुकेश पिछले 2 साल से भारत के Top Player साबित हो रहे हैं। उन्होंने इस बार भी 10 मैच खेले और 8 में जीत हासिल की। 2 ही मैच में विपक्षी उन्हें Draw पर रोक सके। उन्होंने 10वें राउंड में वर्ल्ड नंबर-3 अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराया था।

गुकेश 2019 में 12 साल की उम्र में ही Grandmaster बन गए थे। तब वह प्रागननंदा से आगे निकलकर भारत के सबसे युवा Grandmaster बने थे। उन्होंने अब 18 साल की उम्र में ही चेस ओलिंपियाड में Board-1 पर Individual Gold भी जीत लिया। वह चेन्नई ओलिंपियाड में भी Individual Gold जीत चुके हैं।

  1. अर्जुन इरिगैसी
    2024 के चेस ओलिंपियाड में 21 साल के अर्जुन इरिगैसी भारत के Best Player साबित हुए। उन्होंने 11 में से 9 मैच जीते और Board-3 पर Individual Gold भी जीता। उन्होंने 2 मुकाबले Draw भी खेले। 2018 में Grandmaster बनने के बाद 2022 में उन्होंने चेन्नई ओलिंपियाड में भी Individual Gold जीता था।

Leave a Reply