Sagar News | Bina के विकास से जुड़ी 13 मांगों के साथ Congress का दामन छोड़ BJP में शामिल होने वाली Bina विधायक Nirmala Sapre जल्द ही इस्तीफा देने वाली हैं। इसके साथ ही उपचुनाव का Signal बज जाएगा। दलबदल से नाराज मतदाता उन्हें फिर मौका दें, इसके लिए उन्होंने पूरी योजना बना ली है।
वे Chief Minister से Bina को जिला बनाने की घोषणा कराकर जनता का दिल जीतना चाहती हैं। विधानसभा से जुड़ी कुछ अन्य मांगें पूरी कराकर जनता को दोहरा Gift देने की तैयारी कर चुकी हैं। इन सब बिंदुओं पर Nirmala Sapre से Bhaskar ने विशेष चर्चा की। प्रस्तुत हैं विधायक से बातचीत के प्रमुख अंश-
सवाल- क्या 4 सितंबर को मुख्यमंत्री सभा में बीना को जिला बनाने की घोषणा कर सकते हैं? जवाब- यह अभी तक एक Secret है। Secret से पर्दा CM खुद आकर उठाएंगे। बस मैं इतना कह सकती हूं कि मुख्यमंत्री जनता को उनकी उम्मीद से ज्यादा देंगे।
सवाल- क्या आपने बीना को जिला बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की है? जवाब- मेरी पहली मांग यही थी। Chief Minister के शब्द थे कि जिला व्यवस्थित बनना चाहिए ताकि विकास कार्यों में कोई असुविधा न हो। छोटे जिलों के कारण विकास प्रभावित होता है। Bina को जिला बनाने के लिए हम एक Committee बना रहे हैं। Committee की रिपोर्ट के आधार पर ही Bina को जिला बनाने पर विचार किया जाएगा।
सवाल- आप कांग्रेस से इस्तीफा कब तक देंगी? जवाब- यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है, इसी प्रक्रिया के तहत हम House के Speaker को जल्द इस्तीफा देंगे।
सवाल- सीएम जिले की घोषणा कर देते हैं तो आप कितने दिन बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगी? जवाब- मैं एक संवैधानिक पद पर हूं, यहां मंच से इस्तीफा देने वाली बात नहीं है, इसके लिए संगठन स्तर पर तैयारी की जा रही है। संवैधानिक व्यवस्था और नियम के तहत हम जल्द इस्तीफा देंगे।
सवाल- इस्तीफा देने के बाद आपको उपचुनाव का सामना करना पड़ेगा, इसकी क्या तैयारी है? जवाब- यहां कांग्रेस जैसी व्यवस्था नहीं है, संगठन से लेकर बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता तैयारी करता है। BJP में प्रत्याशी नहीं बल्कि पार्टी चुनाव लड़ती है और पार्टी की पूरी तैयारी है।
Sagar जिले की Bina सीट से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनी Nirmala Sapre ने लोकसभा चुनाव से पहले 5 मई को कांग्रेस छोड़कर CM मोहन यादव की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ली थी। हालांकि, उन्होंने अभी तक विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
सवाल- उपचुनाव में जनता को कैसे विश्वास दिलाएंगी कि खुद के स्वार्थ के लिए कांग्रेस नहीं छोड़ी? जवाब- मैं पहले काम करूंगी, जनता से किए वादे पूरे करूंगी और Panchayat में करोड़ों के विकास कार्य करूंगी। मुख्यमंत्री की सभा के बाद करोड़ों के विकास कार्यों के Foundation Laying कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। 500 करोड़ का Ring Road सहित कई करोड़ के विकास कार्य शुरू कराकर जनता के बीच वोट मांगने जाऊंगी।
सवाल- खुरई के लोग खुरई को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं, ऐसे में तालमेल कैसे बैठ पाएगा? जवाब- हर नागरिक अपने शहर की बेहतरी की मांग करता है, यह लोगों का अधिकार भी है लेकिन लोगों को यह देखना चाहिए कि जो हम मांग कर रहे हैं वह उचित है या अनुचित। भौगोलिक, औद्योगिक, राजस्व, क्षेत्रफल, यातायात की सुविधा सहित अन्य मामलों में Bina जिला के पैमाने पर खरा उतरता है, इसलिए लोगों को समर्थन में आना चाहिए।
सवाल- बीना को जिला बनाने के अलावा आपकी मुख्यमंत्री से और क्या मांगें हैं? जवाब- मूलभूत विकास के साथ मैंने Petrochemical से संबंधित औद्योगिक पार्क, Skill Development प्रशिक्षण केंद्र और Polytechnic College खोलने की मांग रखी है। इससे Bina के युवा यहीं पढ़ाई करके यहीं रोजगार पा सकते हैं।
सवाल- कांग्रेस आपको बिकाऊ कहकर जनता के बीच जा रही है, सामना कैसे करेंगी? जवाब- जनता जागरूक है, सब जानती है। हमारे आने से न तो कोई सरकार गिरी थी और न ही बनी थी। BJP के पास बहुमत से ज्यादा विधायक हैं। ऐसी स्थिति में BJP को किसी को खरीदने की क्या आवश्यकता? उल्टे मैं पांच साल आराम से विधायक रहते समय बिता सकती थी, लेकिन विकास नहीं हो पाता। जनता के हित को देखते हुए ही मैंने दल बदला है।