Morena News | मुरैना के Civil Line Police Station में रविवार सुबह हत्या के आरोपी ने आत्महत्या कर ली। उसने लॉकअप में अपने Gamcha का फंदा बनाया और खिड़की की Grill में फंसाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर SP Sameer Saurabh भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में TI, Head Constable और एक Constable को सस्पेंड किया गया है।
शनिवार रात करीब 10 बजे Balakrishna Jatav (31) उर्फ Sunny पुत्र Kashiram Jatav को हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दिसंबर 2023 में Ashok Jatav नाम के युवक की हत्या हुई थी। इसी मामले में Balakrishna आरोपी था। Ashok रिश्ते में Balakrishna का जीजा लगता था।
Civil Line Police Station में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
अलग-अलग थानों में दर्ज थे 4-5 केस
मौके पर Tehsildar और SDM के अलावा Forensic की टीम भी पहुंच गई है। Morena ASP Dr. Arvind Thakur ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ चार से पांच केस अलग-अलग थानों में दर्ज थे। शुरुआती जांच में गमछे से फांसी लगाने की पुष्टि हुई है।
परिजन बोले- 4 दिन पहले पकड़कर लाई थी पुलिस
Sunny Lakshmanpur Jalalpur Ward Number 63 Gwalior का निवासी था। मुरैना में अपनी मामी के यहां Ambedkar Nagar Joura Road पर रहता था। यहां Labor करता था। उसके परिजनों का आरोप है कि उसे पुलिस चार दिन पहले पकड़कर लाई थी। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पुलिस ने सही खुलासा नहीं किया है।
लॉकअप में आत्महत्या की खबर मिलने के बाद परिजन और रिश्तेदार थाने पहुंचे।
जीजा की हत्या का आरोपी था Sunny
जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2023 में Savita Pura Canal के पास Ashok Jatav नाम के युवक का शव मिला था। संदेह में पुलिस ने Ganga Malanpur गांव से Sunny Jatav को गिरफ्तार किया था। Ashok आरोपी Sunny Jatav का जीजा था। पुलिस को शक था कि Sunny Jatav ने ही उसकी हत्या की है। इसलिए उसे शनिवार को Ganga Malanpur से पकड़कर लाई थी।
ये खबर भी पढ़ें-
CCTV कैमरे लगे लेकिन नहीं रुकी थानों में पिटाई
Supreme Court की मंशा थी कि CCTV कैमरे लगाने से थानों के कामकाज में पारदर्शिता आएगी। Supreme Court की मंशा थी कि CCTV कैमरे लगाने से थानों के कामकाज में पारदर्शिता आएगी। Katni के GRP Police Station में Dalit Woman और उसके 15 साल के पोते की बेरहमी से पिटाई का वीडियो 27 अगस्त को वायरल हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर Police Station प्रभारी के कमरे में CCTV Camera लगा था तो भी पुलिसकर्मियों में इस बात का डर क्यों नहीं था कि उनकी करतूत Camera में कैद हो रही है?