Shivpuri News | जिले के एक शमशान घाट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं के अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट से उनकी अस्थियां गायब हो गईं। मौके पर Tantrik क्रिया वाली चीजें, मांस के टुकड़े और पुतला नीबू जैसी कई चीजें मिलीं। परिजनों ने इस मामले की शिकायत Police और नगर परिषद में की है। बता दें कि सावन के महीने के दौरान अमावस्या की रात को Tantrik शक्तियों की सिद्धि के लिए खास माना जाता है।
मामला शिवपुरी जिले के बैराड़ के शमशान घाट का है। जहां दो दिन पहले शमशान घाट में 2 महिलाओं के शव का अंतिम संस्कार किया गया था। आज रविवार को उठावनी के दौरान Tantrik विद्या की पूजा का सामान मिला है। मृतकों की अस्थियों से सिर और पैर गायब हैं। इसके बाद परिजनों ने Tantrik विद्या पर आपत्ति जताई है। मामले की सूचना पर Police भी मौके पर पहुंची और इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को बैराड़ में दो महिलाओं, सिद्धी अग्रवाल और शुशीला बाई गोयल की एक ही दिन मृत्यु होने के बाद परिजन उन्हें बैराड़ के मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार के लिए ले गए। उसके बाद परिजन रविवार को अस्थियां लेने शमशान घाट पहुंचे। जहां अंतिम संस्कार किया गया था, वहां से दो शराब की बोतल, अंडे, दो सिगरेट की डिब्बी, मांस के टुकड़े, मिठाई, नमकीन, नीबू, सिंदूर, महावर, काले उड़द, दही, मिट्टी के खपरे और आटे का पुतला मिला। इतना ही नहीं, दोनों महिलाओं की अस्थियों से सिर और पैर सहित अन्य अस्थियां गायब हैं। Tantrik विद्या पर आपत्ति जताते हुए मृतक महिलाओं के परिजनों ने इसकी सूचना Police और नगर परिषद को दी।
इस मामले में शमशान घाट के चौकीदार के बेटे का कहना था कि उसने रात करीब 11 से 12 के बीच वहां पर किसी महिला और व्यक्ति को देखा जो वहां पर घूम रहे थे। इस प्रकार की Tantrik विद्या होने से पूरा नगर दहशत में है।