Shivpuri News l रन्नोद थाना क्षेत्र के ग्राम खरेह की निवासी महिला के पति ने एक माह पहले दूसरी शादी कर ली है। 6 Lakh दहेज में ना देने के चलते अब महिला के पति ने एक माह पहले दूसरी महिला से शादी कर ली है। महिला ने Police अधीक्षक से न्याय की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, लाली जाटव पत्नी दीपक जाटव निवासी ग्राम खतौरा थाना इंदार ने बताया कि उसकी शादी 4 साल पहले दीपक जाटव ग्राम खतौरा थाना इंदार के साथ हुई थी। शादी के बाद एक साल तक सब ठीक रहा। लेकिन उसके बाद दहेज के लिए परेशान करने लगे। पिता ने दो बीघा ज़मीन बेचकर उसकी शादी की थी। लेकिन ससुरालीजन अब परेशान कर रहे हैं। 6 Lakh की Demand की जा रही है। जब यह पूरी नहीं की तो पति ने एक माह पहले दूसरी शादी कर ली।
महिला ने बताया कि उसकी सास रामश्री जाटव, ससुर बाबूलाल जाटव, देवर यशपाल जाटव, और ननद सुनीता जाटव लगातार उसे अपमानित करते हैं। ससुरालीजन ने एक बार तो Electric Heater से करंट भी लगाया और पीछे हाथ बांधकर बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद महिला ने एसपी से न्याय की मांग की है।