पेरिस में भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर की कार का हुआ Accident, 7 अगस्त को खेलना है Match

Olympics Golf News | पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान भारतीय फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। पेरिस में भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर की कार का Accident हो गया है। इस हादसे में दीक्षा को कोई Injury नहीं आई है, लेकिन उनकी मां घायल हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, दीक्षा डागर की कार का Accident 30 जुलाई की शाम को पेरिस में हुआ था। इस हादसे में उनकी मां को चोटें आई हैं, जिन्हें Hospital में भर्ती कराया गया है। उनकी पीठ में चोट लगी है। वहीं, गोल्फर दीक्षा पूरी तरह से ठीक हैं और वह पेरिस ओलंपिक में अपने Match में भाग लेंगी।

7 से 10 अगस्त के बीच खेले जाएंगे गोल्फ के Match

पेरिस ओलंपिक में महिला गोल्फ इवेंट 7 से 10 अगस्त के बीच आयोजित किए जाएंगे। दीक्षा डागर का मुकाबला 7 अगस्त को होगा। भारत से महिला गोल्फ इवेंट में दीक्षा के अलावा अदिति अशोक भी भाग लेंगी। मेंस गोल्फ इवेंट में शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर भी पेरिस ओलंपिक में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेकर दीक्षा ने रचा था इतिहास

पूर्व डीफालंपिक Champion दीक्षा डागर पेरिस में अपने दूसरे ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेंगी। 23 वर्षीय दीक्षा डागर टोक्यो ओलंपिक में भी भाग ले चुकी हैं। वह ओलंपिक और डीफालंपिक दोनों में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली गोल्फर बनी थीं।

Leave a Reply