मंत्री प्रहलाद की पीआरओ के ससुराल की संपत्ति कुर्क होगी: Assistant Director पूजा ने फांसी लगाई थी; प्रताड़ना के आरोपी पति-सास फरार

Bhopal News | जनसंपर्क विभाग में Assistant Director और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की PRO पूजा थापक की मौत के बाद उनके पति और सास फरार हैं। Police सभी संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश कर रही है। उनकी Property कुर्क करने की भी तैयारी है।

DCP श्रद्धा तिवारी ने बताया, ‘दो टीमें आरोपी मां-बेटे की तलाश में जुटी हैं। दोनों के Mobile स्विच ऑफ हैं। उनकी आखिरी Location भोपाल के साकेत नगर में ट्रैस की गई थी। उनकी Properties की जानकारी जुटाई जा रही है। List मिलने के बाद Court से उद्घोषणा कराई जाएगी। इसके बाद कुर्की की जाएगी।’

तिवारी ने कहा कि आरोपियों की Location की जानकारी देने पर इनाम की घोषणा भी की जाएगी। दोनों के खिलाफ Look-Out Notice जारी किया गया है।

बता दें, पूजा ने 9 जुलाई को फांसी लगाकर जान दे दी थी। 16 जुलाई को पति निखिल दुबे और सास आशा दुबे के खिलाफ Dowry के लिए परेशान करने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी।

दो साल पहले हुई थी निखिल-पूजा की शादी

Police के मुताबिक, ग्वालियर निवासी पूजा थापक की शादी साल 2022 में भोपाल के साकेत नगर में रहने वाले निखिल दुबे से हुई थी। निखिल Arera Hills स्थित Information और Technology Department में Assistant Director है। एक साल का बेटा है।

कॉल कर कहा था- बेटी को बचा लो

फांसी लगाने से पहले पूजा ने अपनी मां को कॉल कर कहा था, ‘मां, फिर से लड़ाई-झगड़े होने लगे हैं। अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होता। मैं मर रही हूं।’ Phone कट होते ही पूजा की मां घबरा गईं। उन्होंने दामाद निखिल दुबे को घटना की जानकारी दी। निखिल Bedroom में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

पूजा के मायकेवालों ने Police को दिए बयानों में बताया है कि शादी के समय 40-45 लाख रुपए खर्च किए थे। बेटी के पति और सास की मांग पर Indore में एक Flat भी दिलाया था। उन्होंने नकद साढ़े सात लाख रुपए भी ले लिए थे। इसके बाद भी भोपाल में एक बड़ा और महंगा Plot दिलाने की मांग कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर एक बार पति-पत्नी की Counseling भी कराई जा चुकी थी।

Leave a Reply