द ग्रेट ओलिंपिक्स: पेरिस ओलिंपिक 2024 की हर जानकारी

The Grand Festival of Sports | ओलिंपिक गेम्स आज से शुरू हो रहा है। यह इवेंट चार साल में एक बार होता है और इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होगा। पेरिस ओलिंपिक में 3,800 घंटे से अधिक लाइव स्पोर्ट्स की कवरेज होगी। Opening Ceremony आज रात 11 बजे से शुरू होगी, जिससे ओलिंपिक की आधिकारिक शुरुआत हो जाएगी।

गोल्ड मेडल्स का खेल पेरिस ओलिंपिक में 32 खेलों के 329 गोल्ड मेडल दांव पर हैं। 206 देशों और एसोसिएशनों के 10,500 Athletes इस इवेंट में भाग लेंगे। भारत ने 16 खेलों के लिए 117 खिलाड़ियों का दल भेजा है।

मुख्य खेलों की शुरुआत पेरिस की सीन नदी से आज रात 11 बजे Opening Ceremony की शुरुआत होगी। इसमें सभी देश और Athletes शामिल होंगे। हालांकि, खेलों का मुख्य राउंड 27 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त को Closing Ceremony के साथ समाप्त होगा।

क्वालिफिकेशन मैच Opening Ceremony आज है, लेकिन कुछ खेल 24 जुलाई से ही शुरू हो चुके हैं। Football, Rugby, Handball और Archery जैसे खेल पहले ही शुरू हो चुके हैं। 24 जुलाई को Argentina और Morocco के बीच पहला Football मैच खेला गया, जिसमें Morocco ने Argentina को 2-1 से हराया।

मेडल इवेंट्स की शुरुआत 26 जुलाई को Opening Ceremony है, इसलिए इस दिन कोई इवेंट्स नहीं होंगे। 27 जुलाई से Medal Events शुरू हो जाएंगे। इस दिन Cycling, Diving, Swimming, Fencing, Judo, Rugby, Shooting और Skateboarding में कुछ Events के Medals तय होंगे।

गोल्ड मेडल्स की संख्या 32 खेलों में 329 गोल्ड मेडल दांव पर रहेंगे। इनमें से 39 Gold Closing Ceremony से एक दिन पहले, यानी 10 अगस्त को तय होंगे। Shooting के Mixed Air Rifle Team Event में 27 जुलाई को सबसे पहला Medal Event होगा। 11 अगस्त को रात 7 बजे Women’s Basketball Event का Gold Medal Match होगा। इसके साथ ही ओलिंपिक खेलों की समाप्ति होगी। इसके बाद रात 11:30 बजे से Closing Ceremony होगी।

नए स्पोर्ट्स का आगाज़ पेरिस ओलिंपिक में Breakdance Event का डेब्यू होगा, यह इस बार के गेम्स में शामिल इकलौता नया खेल है। हालांकि, यह 2028 के ओलिंपिक में शामिल नहीं होगा। यह खेल Dance का एक स्टाइल है, जिसकी शुरुआत 1970 के दौरान New York में हुई थी। 9 अगस्त को Women’s और 10 अगस्त को Men’s Event होगा। दोनों ही कैटेगरी में 16-16 Participants हिस्सा लेंगे।

स्पोर्ट क्लाइंबिंग और नए इवेंट्स Sport Climbing का Format बदलकर इसमें Medal की संख्या बढ़ाई गई है। Canoe Slalom में Kayak Cross Event को जोड़ा गया है, जो ओलिंपिक में पहली बार शामिल हुआ है। Sailing खेल में भी 2 नए Events जोड़े गए हैं। Artistic Swimming में Men’s Event को ओलिंपिक इतिहास में पहली बार शामिल किया गया है।

इस बार कौन से स्पोर्ट्स नहीं होंगे? Baseball और Karate पेरिस ओलिंपिक में शामिल नहीं हैं। दोनों Tokyo ओलिंपिक में शामिल किए गए थे।

भारत से कितने Athletes हिस्सा लेंगे? भारत ने पेरिस ओलिंपिक में 117 Athletes का दल उतारा है, जो 16 अलग-अलग खेलों में शिरकत करेंगे। भारत ने Tokyo ओलिंपिक में एक Gold समेत 7 Medals जीते थे। Experts के अनुसार इस बार भारत 10 से ज्यादा Medals जीत सकता है। Opening Ceremony में Badminton स्टार PV Sindhu और Table Tennis खिलाड़ी Sharath Kamal भारत के Flag Bearer होंगे। दोनों तिरंगा लेकर भारतीय दल को Lead करेंगे।

भारत का अभियान शुरू भारतीय खिलाड़ी Archery से अपने अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। 25 जुलाई को Women’s Individual Archery में भारत से Deepika Kumari, Ankita Bhakat और Bhajan Kaur ने हिस्सा लिया। 25 को ही Men’s Individual Archery में भी भारतीय Archer ने हिस्सा लिया। यहां से सीधे 27 जुलाई से भारत के बाकी Events खेले जाएंगे।

ओलिंपिक का Mascot ‘Fridge’ ओलिंपिक का Official Mascot है। इस नाम को ऐतिहासिक ‘Phrygian Hat’ से लिया गया है। फ्रेंच इतिहास में इसे स्वतंत्रता सेनानियों से जोड़ा जाता है। Mascot का Moto है, ‘अकेले हम तेज भागते हैं, लेकिन साथ मिलकर हम बहुत आगे जाते हैं।’

क्या सभी देश ओलिंपिक में हिस्सा लेंगे? नहीं, Russia और Belarus को इस बार के ओलिंपिक में हिस्सा लेने की Permission नहीं मिली है, क्योंकि उनका देश Ukraine से युद्ध में Involved है, इस कारण ओलिंपिक Committee ने उन्हें Ban कर दिया। हालांकि, दोनों ही देशों के Athletes Neutral Athletes बनकर ओलिंपिक खेलेंगे। जिन्हें Individual Neutral Athletes Team में जोड़ा जाएगा।

टॉप-10 देश कौन होंगे? BBC Data Experts के अनुसार, अमेरिका फिर एक बार सबसे ज्यादा Gold जीतकर Medal Tally में Top करेगा। China दूसरे और France के तीसरे नंबर पर रहने की संभावना है। Netherlands 18 Gold जीतकर चौथे नंबर पर रह सकता है। इनके बाद Great Britain, Australia, Japan और Italy के 12 से 13 Gold Medals जीतने की संभावना जताई गई है।

Event की Timing क्या होगी? भारत के समयानुसार Events दोपहर 12 से 1 बजे के बीच शुरू होंगे। ज्यादातर Events रात 1 बजे तक खत्म हो जाएंगे, लेकिन कुछ Events को खत्म होने में सुबह के 4 भी बज सकते हैं।

कहां देख सकते हैं? भारत में TV पर Sports-18 और Digital Platform JioCinema पर ओलिंपिक मैच लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा Users दैनिक भास्कर ऐप पर Live Medal Tally और मैचों के नतीजे फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply