Motorola Edge 50 का Launch: दुनिया का सबसे पतला मोटोरोला फोन आज होगा लॉन्च, स्टाइलिश और सुंदर होगा डिजाइन

Delhi News l मोटोरोला आज भारतीय ग्राहकों के लिए अपने नए Motorola Edge 50 फोन का लॉन्च कर रहा है। यह फोन विशेष रूप से Vegan Leather फिनिश के साथ पेश किया जा रहा है और तीन शानदार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने पुष्टि की है कि ग्रीन और पीच कलर वेरिएंट्स Vegan Leather में होंगे, जबकि ग्रे कलर का वेरिएंट Vegan Suede के साथ आएगा। यह फोन खास होगा क्योंकि इसे दुनिया के सबसे पतले फोन के रूप में पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही, फोन को Military Grade Durability के साथ पेश किया जाएगा। चलिए, Motorola के इस अपकमिंग फोन के स्पेक्स और सेल डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Motorola Edge 50 के पावरफुल स्पेक्स

15 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन Motorola Edge 50 में फास्ट चार्जिंग फीचर भी शामिल है, जो ग्राहकों को पसंद आएगा। कंपनी का दावा है कि फोन में 5000mAh बैटरी, 15W वायरलेस चार्जिंग और 68W Turbo Charge सपोर्ट होगा। इसे केवल 15 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा।

32MP सेल्फी कैमरा के साथ आएगा फोन इस नए Motorola फोन में Photography के लिए Sony LYTIA 700C Camera दिया जाएगा। यह कैमरा Moto AI के साथ काम करेगा। फोन 10MP 30x Telephoto Lens, 120 डिग्री Ultra-Wide 13MP Secondary Camera और 13MP Macro Shooter के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन 32MP Front Camera से लैस होगा।

खूबसूरत कलर और डिजाइन वाला फोन

Motorola Edge 50 तीन शानदार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसे Vegan Leather और Vegan Suede फिनिश के साथ ग्रीन, पीच और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

गिरने पर आसानी से नहीं डैमेज होगा फोन

Motorola Edge 50 को Accidental Drops के लिए भी तैयार किया गया है। यह Extreme High Temperature में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा और Vibration और Shocks को अच्छे से सहन करेगा। यह डिवाइस Vibration और Shock Resistant होगा।

Motorola Edge 50 की कीमत और सेल डिटेल्स

Motorola Edge 50 की कीमत और सेल डिटेल्स लॉन्च के बाद ही सामने आएंगी। यह फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और इसे Flipkart पर चेक किया जा सकेगा।

Leave a Reply