ICC Chairman News l भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के Secretary जय शाह अगले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के Chairman बनने की दिशा में अग्रसर हैं। उनकी दावेदारी को लेकर काफी चर्चा है।
ICC के वर्तमान Chairman ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। बार्कले ने मंगलवार को घोषणा की कि वे तीसरे कार्यकाल के लिए नहीं चाहेंगे।
इस घोषणा के बाद, जय शाह के ICC Chairman बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, अभी तक BCCI और जय शाह की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ICC ने मंगलवार को एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया, “ICC के Chairman ग्रेग बार्कले ने पुष्टि की है कि वे तीसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवार नहीं होंगे और नवंबर के अंत में अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त करेंगे।”
27 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख
ICC के Chairman के नामांकन के लिए 27 अगस्त आखिरी तारीख है। ICC Chairman का कार्यकाल दो साल का होता है। वह लगातार तीन बार तक इस पद पर रह सकते हैं। न्यूजीलैंड के बार्कले नवंबर 2020 में ICC के Chairman बने थे और फिर 2022 में दोबारा चुने गए।
ICC के 16 Directors, इनमें से 9 के वोट Chairman बनने के लिए जरूरी
ICC के नियमों के अनुसार Chairman के चुनाव में 16 Directors वोट देते हैं। Chairman बनने के लिए 9 वोट प्राप्त करना अनिवार्य है। पहले Chairman बनने के लिए दो-तिहाई बहुमत आवश्यक था।
जय शाह के Chairman बनने को लेकर चर्चा क्यों हो रही
जय शाह के Chairman बनने को लेकर चर्चा इसलिए है क्योंकि BCCI Secretary के रूप में शाह का एक साल का कार्यकाल बाकी है। BCCI के संविधान के अनुसार कोई पदाधिकारी तीन साल के Cooling Off Period से पहले छह साल तक पद पर रह सकता है। कुल मिलाकर कोई व्यक्ति 18 साल तक पद पर रह सकता है, जिसमें राज्य संघ में नौ और BCCI में नौ साल शामिल हैं।
जय शाह अक्टूबर 2019 में BCCI Secretary बने थे और 2022 में दुबारा चुने गए। BCCI के नियमों के अनुसार, 2025 में मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें Cooling Off Period में जाना होगा।
जय शाह ICC के Finance और Commerce मामलों के प्रमुख हैं
जय शाह वर्तमान में ICC के Finance और Commerce मामलों की Sub Committee के Chairman हैं और वोट देने वाले 16 Members में से अधिकांश के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।
अब तक 4 भारतीय बन चुके हैं ICC Chief
अब तक 4 भारतीय ICC Chief का पद संभाल चुके हैं। जगमोहन डालमिया 1997-2000 तक ICC President रहे। 2010-2012 तक शरद पवार President रहे। 2014-2015 में एन श्रीनिवासन और 2015-2020 तक शशांक मनोहर ICC Chairman रहे। 2015 से पहले ICC Chief को President कहा जाता था, इसके बाद Chairman कहा जाने लगा।
ये खबरें भी पढ़ें…
IPL से BCCI की कमाई 116% बढ़ी: 2022 में मुनाफा 2367 करोड़, 2023 में 5120 करोड़ हुआ; विमेंस लीग से 377 करोड़ मिले
न्यूयॉर्क की ड्रॉप-इन पिच को ICC ने खराब रेटिंग दी: अफगानिस्तान का सेमीफाइनल भी खराब विकेट पर हुआ; फाइनल की पिच थी ‘बहुत अच्छी’