Bollywood News l सलीम-जावेद की जोड़ी ने भारतीय सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं। इस जोड़ी ने कुल 24 फिल्में लिखीं, जिनमें से 22 लगातार Blockbuster रही। लेकिन एक समय ऐसा आया जब यह सफल जोड़ी अचानक टूट गई। हाल ही में अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की गई डॉक्यूमेंट्री “Angry Young Man” में सलमान खान ने बताया कि जब सलीम-जावेद की जोड़ी टूटी, तो सलीम साहब काफी Disturb हो गए थे।
सलमान ने बताया कि जब जोड़ी टूटी, तो सलीम साहब घर पर आए और बहुत परेशान थे। सलमान खान ने डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए सलीम साहब से पूछा, जावेद और उनकी Partnership खत्म होने के बाद सलीम साहब ने कहा कि जावेद अलग होना चाहते हैं। सलमान ने कारण जानना चाहा, लेकिन सलीम साहब ने कोई जवाब नहीं दिया। अंततः उन्होंने कहा, अगर जावेद को जाना है तो वो जा सकते हैं, और इसके बाद वह चुप हो गए।
जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी ने भी डॉक्यूमेंट्री में जावेद साहब की प्रतिक्रिया के बारे में बताया। जावेद साहब ने घर आकर कहा कि उनके पास एक बुरी खबर है। हनी को लगा कि जावेद ने फिर से गाड़ी का Accident किया है, लेकिन जावेद ने कहा कि वह सलीम साहब से अलग हो गए हैं। हनी ने वजह जानना चाहा, तो जावेद ने कहा कि इसे दोबारा मत पूछना।