Bhopal News | मध्यप्रदेश में दलित वर्ग के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस Scheduled Caste विभाग आंदोलन कर रहा है। भोपाल में CM House का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने Arrora Hills Police Station के सामने रोक लिया। पुलिस ने उन्हें वापस लौटने की सलाह दी, लेकिन कार्यकर्ता अपनी बात पर अड़े रहे। पुलिस Water Cannon चलाकर प्रदर्शनकारियों को हटा रही है।
इससे पहले एक सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने कहा, एक-एक कांग्रेसजन और देश के नागरिक को मिलकर, उसकी रक्षा की शपथ लेना है। खड़े हो जाओ, हाथ ऊंचे करो और शपथ लो। जब तक जातिगत गणना प्रदेश और देश में नहीं हो जाती, तब तक प्रदेश का एक-एक साथी, हमारे बाबा साहब आंबेडकर का अनुयायी, चैन की सांस नहीं लेगा।
सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari शामिल हुए। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें Constitution की प्रति भेंट की।
पटवारी ने कहा- मुख्यमंत्री की भाषा गुंडों जैसी
Jitu Patwari ने कहा, मुख्यमंत्री के पद की एक सभ्यता होती है। उसकी भाषा की एक विश्वसनीयता होती है। मुख्यमंत्री की भाषा गुंडों जैसी हो गई है। उनकी भाषा गली छाप छोटे-मोटे नेता जैसी हो गई है।
पटवारी ने कहा कि यह लड़ाई छोटी-मोटी नहीं है। Rahul Gandhi ने Constitution की रक्षा का प्रण लिया है। जिसमें Reservation की रक्षा, जातिगत जनगणना की बात है। जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी होगी।
पीसी शर्मा बोले- दलितों के साथ अन्याय हो रहा
पूर्व मंत्री PC Sharma ने कहा, दलित वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव और अन्याय हो रहा है। Rahul Gandhi जातिगत गिनती की बात कही है। ये पता चलाना चाहिए कि कितने लोग किस वर्ग के हैं, ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके।
PC Sharma ने कहा कि मानवता वाला आदमी Prime Minister बनेगा तो मैं समझता हूं कि Rahul Gandhi से बड़ा मानवता वाला कोई व्यक्ति है ही नहीं। वे निश्चित तौर पर Red Fort पर झंडा फहराएंगे।
रोशनपुरा चौराहा पर कांग्रेस की सभा हुई
रोशनपुरा चौराहा पर कांग्रेस की सभा हुई। इसके बाद CM House का घेराव करने आगे बढ़े थे।
मध्यप्रदेश नरक प्रदेश बन चुका
कांग्रेस Scheduled Caste विभाग के प्रदेश अध्यक्ष Pradeep Ahirwar ने बताया कि पूरे प्रदेश से दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता इस घेराव में शामिल होने आए हैं। पूरे प्रदेश में Scheduled Caste वर्ग हो या Tribal वर्ग, इन पर बहुत अत्याचार हो रहा है। इन वर्गों को जो जमीन Digvijay Singh की सरकार में आवंटित हुई थीं, उन पर अभी भी दबंगों का कब्जा है। हमारा Reservation भी खतरे में है। इन सभी मुद्दों को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं।
Pradeep Ahirwar ने कहा, दलित को कपड़े उतारकर मारा जाता है, दलित बेटी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाती है। Ashok Nagar में Scheduled Caste वर्ग की महिला को उसके घर में घुसकर मारा जाता है। Sagar में BJP 100 करोड़ की लागत से संत रविदास जी का मंदिर बना रही है, उसी वर्ग के लोगों की किस तरीके से हत्या हो जाती है, पूरे देश को मालूम है। Mohan Yadav की सरकार में मध्यप्रदेश नरक प्रदेश बन चुका है। कांग्रेस दलित की लड़ती है और CBI जांच की मांग करती है तो BJP कहती है कि कांग्रेस राजनीति कर रही है।
जेपी धनोपिया बोले- न दलित-आदिवासी, न पिछड़े वर्ग की चिंता
कांग्रेस के विभागों और प्रकोष्ठों के प्रभारी JP Dhanopia ने कहा, मध्यप्रदेश में दलित, आदिवासी और वंचित वर्गों पर जुल्म हो रहे हैं। Sagar के Barodia Nonagir की घटना सबके सामने है। हाल ही में Singrauli में एक व्यक्ति को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेल में फांसी लगाकर हत्या कर देते हैं और कह देते हैं कि आत्महत्या कर ली। MP में क्या हालात हो रहे हैं न दलित की चिंता है, न आदिवासी की और न पिछड़े वर्ग की।
ये भी पढ़ें…
कांग्रेस के दो विधायक Water Cannon के प्रेशर से गिरे
Adani-Hindenburg मामले की JPC जांच और SEBI Chief के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने 5 दिन पहले देशभर में प्रदर्शन किया। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान Barricade पर चढ़ने का प्रयास कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने Water Cannon चलाई। इस दौरान पानी के प्रेशर से दो विधायक नीचे गिर गए।