Mumbai News : अमेरिका में मंदी की आशंका से सेंसेक्स 2,222 अंक गिरा

Mumbai News | 5 अगस्त को अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते सेंसेक्स 2,222 अंकों (2.74%) की गिरावट के साथ 78,759 के Level पर बंद हुआ। निफ्टी भी 662 अंक (2.68%) गिरकर 24,055 के Level पर समाप्त हुआ।

निफ्टी रियल्टी, मेटल, सरकारी बैंक और मीडिया इंडेक्स में 4% से अधिक की गिरावट

आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी, मेटल, सरकारी बैंक और मीडिया इंडेक्स में 4% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं, ऑटो, IT, और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 3% से ज्यादा गिरे। सेंसेक्स के Top Losers में टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट, टाटा स्टील, SBI और पावर ग्रिड शामिल रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 4% टूटा

BSE का मिडकैप इंडेक्स 1,718 अंक (3.60%) की गिरावट के साथ 45,956 के Level पर बंद हुआ। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 2,297 अंक (4.21%) गिरकर 52,331 के Level पर आ गया। BSE लार्जकैप इंडेक्स 2.77% गिरकर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट के 5 कारण, अमेरिका में मंदी की आशंका बड़ी वजह

  1. ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध की आशंका के कारण Global Market में निगेटिव Sentiment है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखा गया।
  2. अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। इसका असर दुनियाभर के बाजारों में दिख रहा है।
  3. वॉरेन बफे की कंपनी Berkshire Hathaway ने Apple में अपनी 50% हिस्सेदारी बेच दी है। वे अब Cash बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। अन्य बड़े निवेशक भी सेलिंग कर रहे हैं।
  4. भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा Valuation बढ़े हुए हैं। खासकर Mid और Small-Cap सेगमेंट में। बाजार में इस कारण अच्छा-खासा Correction दिख सकता है।
  5. बैंक ऑफ जापान ने अपनी ब्याज दर 0% और 0.1% से बढ़ाकर 0.25% कर दी है। यह 15 सालों में उच्चतम स्तर है। इससे भी Global Sentiment कमजोर हुए हैं।

अजय केडिया बोले- पोर्टफोलियो में अभी डिफेंसिव स्टॉक रखें

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि US की Job Growth Rate काफी स्लो रही है। इससे मंदी की आशंका बन रही है। इसके अलावा ईरान और इज़राइल युद्ध के चलते Geo-Tensions बनी हुई हैं। रुपए में भी गिरावट है।

अजय केडिया के अनुसार इस समय निवेशकों के Portfolio में डिफेंसिव स्टॉक जैसे FMCG और Pharma शेयर होने चाहिए। आने वाले कुछ समय में बाजार में Domestic और Global Macro Factors के कारण Volatility (उतार-चढ़ाव) देखने को मिल सकता है।

साल की दूसरी बड़ी गिरावट, 4 जून को सेंसेक्स 5.74% गिरा था

आज बाजार में 2,222 अंकों (2.74%) की गिरावट रही है। यह इस साल यानी 2024 की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन यानी 4 जून को सेंसेक्स 4,389 अंक (5.74%) की गिरावट के साथ 72,079 के Level पर बंद हुआ था।

बिकवाली से मार्केट कैप घटा, निवेशकों की वेल्थ ₹16 लाख करोड़ घटी

शेयर बाजार में बिकवाली के चलते निवेशकों की Wealth 16 लाख करोड़ रुपए घट गई। सोमवार, 5 अगस्त को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का Overall Market Cap 441 लाख करोड़ रुपए हो गया। शुक्रवार को यह लगभग ₹457 लाख करोड़ था।

Leave a Reply