Vinesh Phogat CAS Hearing News | पेरिस ओलंपिक 2024 का 12 अगस्त को समापन हो गया था। भारत ने इस बार ओलंपिक में छह मेडल अपने नाम किए। लेकिन अभी भी देश को सातवें मेडल का इंतजार है। जी हां, फिलहाल विनेश फोगाट मामले (Vinesh Phogat CAS Hearing) में फैसला आना बाकी है। इस मामले में ताजा अपडेट है कि Court of Arbitration for Sport में विनेश फोगाट के केस की सुनवाई 16 अगस्त तय की गई है। अब उम्मीद की जा रही है कि इस दिन कोर्ट अपना फैसला सुना देगा।
विनेश फोगाट के लिए काफी महत्वपूर्ण:
भारतीय महिला रेसलर के मामले में जो हुआ, उससे पूरा देश सन्न रह गया था। विनेश फोगाट ने मेडल वाले मैच से पहले तीन पहलवानों को चित्त किया था। लेकिन जिस दिन गोल्ड मेडल के लिए Final मुकाबला था, उस दिन सुबह-सुबह उनके ओलंपिक से अयोग्य होने की खबर से देश को झटका लगा था। विनेश का वजन तय मानक से 100 ग्राम के करीब अधिक पाया गया था। इसके बाद विनेश ने CAS में केस दायर किया था।
रजत पदक मिलने की उम्मीद:
भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट जिस अंदाज में प्रदर्शन कर रही थी, उससे देखकर भारत का गोल्ड मेडल पक्का लग रहा था। लेकिन Final की सुबह ही उन्हें इस प्रतियोगिता से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। ऐसे में उनकी जगह अमेरिका की Sarah Hildebrandt का गोल्ड मेडल मुकाबला Yusnelis Guzman Lopez के साथ हुआ। अब माना जा रहा है कि अगर विनेश फोगाट के पक्ष में फैसला आता है तो साझा Silver Medal दिया जा सकता है।
विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास:
भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का फैसला ले लिया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते Final में पहुंचने के बावजूद विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस फैसले पर IOA ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। वहीं, अयोग्य घोषित होने के 24 घंटे के अंदर विनेश फोगाट ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया।