Delhi News l मनुष्यों और अन्य Mammals का Gender Y Chromosome द्वारा निर्धारित होता है। Y Chromosome किसी भी Mammals में Gender की पहचान करने वाला Chromosome है। इन जीवों में Male और Female की पहचान करने के लिए दो Chromosomes होते हैं – एक “X” और एक “Y” होता है। Y Chromosome को Male Determining Gene कहा जाता है जबकि X Chromosome को Female Determining Gene कहा जाता है। एक Research के मुताबिक “Y” Chromosome धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है और कुछ Million वर्षों में यह धरती से गायब हो सकता है या यूं कहें कि यह धरती से Extinct हो सकता है।
Y Chromosome की भूमिका और चिंता
Research के मुताबिक दो तरह के Mice की प्रजाति अपना Y Chromosome खो चुकी हैं जो चिंता का विषय है। Y Chromosome की भूमिका की बात करें तो Humans में महिलाओं में दो X Chromosomes होते हैं, जबकि पुरुषों में एक X और एक Y Chromosome होता है। एक पुरुष की Gene Structure में यह X Chromosome के साथ काम करता है।
वैज्ञानिकों की चिंता और भविष्य की आशा
Research के अनुसार 16.6 करोड़ सालों में Humans और Platypus के अलग होने के बाद Y Chromosome ने बड़ी तादाद में Active Genes खो दिए हैं। इनकी संख्या अब 900 से घटकर 55 रह गई है। अगर इन Genes के घटने का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो माना जा रहा है कि आने वाले 11 Million वर्षों में Y Chromosome Extinct हो जाएगा।
इस Chromosome के Extinction की संभावना ने Scientists में हलचल मचा दी है। कुछ Scientists का मानना है कि यह Chromosome हमेशा रहेगा, जबकि कुछ का मानना है कि यह कुछ हजार वर्षों में धरती से Extinct हो जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि क्या धरती से पुरुष खत्म हो जाएंगे और केवल महिलाएं ही रहेंगी।
Mice की प्रजातियों से उम्मीद
Journal ‘Proceedings of the National Academy of Sciences’ में प्रकाशित 2022 के एक अध्ययन से पता चलता है कि दो तरह के Mice अपना Y Chromosome खो चुके थे फिर भी वे जिंदा हैं। इन Mice ने सफलतापूर्वक एक नया Male Determining Gene विकसित किया है, जो भविष्य में उम्मीद की किरण साबित हो सकता है। Research के मुताबिक Eastern Europe और Japan के Spiny Mice अपना Y Chromosome पहले खो चुके हैं लेकिन फिर भी जिंदा हैं। इन प्रजातियों में X Chromosome पुरुषों और महिलाओं दोनों में रहता है, लेकिन Y Chromosome और SRY Gene गायब हो गए हैं।