UPSC News : 24 से 26 साल के युवा सबसे ज्यादा बनते हैं IAS, UPSC ने जारी की Indian Administrative Service परीक्षा रिपोर्ट

UPSC News | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2022-23 की Annual रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार IAS परीक्षा देने वाले कुल Candidates में से 8% से भी कम Candidates भारतीय प्रशासनिक सेवाओं (Civil Services) के लिए चयनित हो पाते हैं।

तीसरी बार में सबसे ज्यादा Success

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जो Candidates तीसरी बार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, उनकी Success Rate सबसे ज्यादा होती है। ये अभ्यर्थी Civil Services के दोनों चरणों की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

24 से 26 साल के युवा सबसे ज्यादा बनते हैं IAS

रिपोर्ट के अनुसार, 24 से 26 वर्ष के युवाओं का Selection IAS के लिए सबसे अधिक होता है। इस Age Group के Men की Success Rate 29.4% और Women की 33.3% है। इसके अतिरिक्त, 30 साल से अधिक Age Group में Men की Success Rate 14.6% और Women की 12.5% है। वर्ष 2021 में सामान्य श्रेणी से 668 Candidates ने Civil Service Main Exam दी थी, जिसमें से 290 अभ्यर्थी पास हुए। सामान्य वर्ग में परीक्षा देने वाले Candidates में Men 40.29% और Women 53.43% सफल रहे।

Engineering Services Exam में Drop Rate 65.7%

Engineering Services में Drop Rate 65.7% दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Engineering Services Exam (ESE) के लिए Apply करने के बाद 65.7% Students Exam में भाग नहीं लेते हैं। 2022 में ESE में 1,41,058 Applications आई थीं, जिसमें से केवल 48,453 Candidates ने ही Exam में भाग लिया।

Humanities Optional Subject की पहली पसंद

Civil Service Exam में Engineering Background के Students के लिए Humanities Optional Subject पहली पसंद है। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में चुने गए 60% से अधिक Candidates Engineering Background के थे, जबकि चुने गए 81% Candidates का Optional Subject Humanities था। इसके अतिरिक्त, Political Science सबसे पसंदीदा विषय है। Political Science के बाद Anthropology दूसरे और Sociology तीसरे पायदान पर है। जिन Subjects में कम से कम 100 Candidates के Interviews लिए गए, उनमें Success Rate के आधार पर Number-1 Subject Commerce and Accountancy है। Economics और Medical Science दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। 1819 Candidates का Interview हुआ, 748 चुने गए, जिनमें 78.2% (585) Graduates और 21.8% (163) Post-Graduates थे।

पिछले पांच वर्षों में Successful Candidates का Percentage

2017: 8.08 प्रतिशत
2018: 7.92 प्रतिशत
2019: 8.03 प्रतिशत
2020: 8.05 प्रतिशत
2021: 8.37 प्रतिशत

Leave a Reply