Shivpuri News : तात्याटोपे खेल परिसर के बाहर सड़क पर मिली लाश: घर से घूमने का कहकर निकला था, फिर मिली बॉडी, पुलिस जांच में जुटी

Shivpuri News | शिवपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र के तात्याटोपे खेल परिसर के बाहर सड़क पर एक Dead Body पाई गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली Police मौके पर पहुंची और शव को Postmortem House भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान कर Merg दर्ज किया है।

मृतक की पहचान भंवर सिंह राजावत (42) के रूप में हुई है। भंवर सिंह तेंदुआ थाना क्षेत्र के पाडोदा गांव का निवासी था, जो पिछले कुछ वर्षों से शिवपुरी की बजरंग कॉलोनी में रह रहा था। बताया गया कि भंवर सिंह आज गुरुवार सुबह 5 बजे घर से घूमने के लिए निकला था। कुछ घंटों बाद उसका शव तात्याटोपे खेल परिसर के बाहर सड़क पर पड़ा हुआ मिला।

भंवर सिंह की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौत का असली कारण जानने के लिए Merg दर्ज कर शव का Postmortem कराया है।

Leave a Reply