Ujjain News :एक्टिवा को लेकर भाइयों के बीच झगड़ा एक ने दूसरे पर लाठी से किया हमला वीडियो भी सामने आया, क्रॉस केस दर्ज

Ujjain News | उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर कॉलोनी में एक्टिवा को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ। इस विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई पर लाठी से हमला कर दिया। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घायल को District Hospital में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस केस दर्ज किया है।

नीलगंगा थाना क्षेत्र के Three Batti चौराहा पर स्थित प्रकाश नगर में रहने वाले दो भाई, प्रदीप जूनवाल और मनोज जूनवाल के बीच एक्टिवा को लेकर शनिवार रात विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज ने प्रदीप पर लाठी से हमला कर दिया। वीडियो में एक भाई ने दूसरे को सड़क पर लाठी से पीटते हुए देखा जा सकता है। घायल प्रदीप को इलाज के लिए District Hospital में भर्ती किया गया है। मनोज ने प्रदीप से Activa मांगी थी। जब उसने नहीं दी, तो विवाद शुरू हो गया। मनोज ने लाठी निकालकर प्रदीप को पीटना शुरू कर दिया। इस झगड़े में प्रदीप की पत्नी को भी चोटें आई हैं।

नीलगंगा थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया ने बताया कि वाहन को लेकर विवाद हुआ है। प्रदीप का कहना है कि वाहन नहीं देने पर मनोज ने लाठी से पीटा। वहीं, मनोज का कहना है कि प्रदीप ने विवाद के बाद उसकी जांघ पर Knife से हमला किया है। दोनों की रिपोर्ट पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply