Jabalpur News | मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री Rakesh Singh को BJP पार्षद का पीछे से धक्का लग गया। उनका पैर मुड़ गया, वे गिरते-गिरते बचे। डॉक्टर के पास गए तो पैर में फ्रैक्चर निकला। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मंत्री का कहना है कि वे ठीक हैं।
लोक निर्माण मंत्री Rakesh Singh दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को Jabalpur पहुंचे हैं। शाम करीब 4 बजे वे Gwaria Ghat से Rampur Chowk तक निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। वे हाथ में तिरंगा लेकर सबसे आगे चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता और महिलाएं भी मौजूद रहीं।
यात्रा शुरू होने के 50 कदम चले ही थे, तभी भीड़ का धक्का मंत्री के पीछे चल रही BJP पार्षद Malti Chaudhary को लगा। वह संभल नहीं पाईं और आगे चल रहे Rakesh Singh से टकरा गईं। मंत्री Rakesh Singh का भी बैलेंस बिगड़ गया। वे गिरते-गिरते बचे, लेकिन उनका पैर मुड़ गया। उन्होंने अपना पैर पकड़ लिया और दर्द से कराह उठे। वहां मौजूद लोगों ने मंत्री Rakesh Singh को संभाला।
मंत्री Rakesh Singh का पैर मुड़ने के बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया और कांवड़ यात्रा आगे बढ़ाया गया।
एक्सरे रिपोर्ट में माइनर फ्रैक्चर
कांवड़ यात्रा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें पैरों पर खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें असहनीय दर्द हो रहा था। इसके बावजूद उन्होंने कुछ कदम चलने की कोशिश की। ज्यादा दर्द होने के चलते मंत्री Rakesh Singh को डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने पैर का एक्सरे करवाया। रिपोर्ट में माइनर फ्रैक्चर आया है। डॉक्टर ने बेड रेस्ट की सलाह दी है।