Bhopal News l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘प्रदेश की जनसंख्या का आधा Vote Bank BJP का होना चाहिए। इस बार हारी हुई विधानसभा के गली-मोहल्लों और कॉलोनियों को Target करना है।’
सीएम ने यह बात बुधवार को प्रदेश BJP कार्यालय में BJP के Membership अभियान के संदर्भ में बैठक के दौरान कही। बैठक में इस बार डेढ़ करोड़ Members बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, जो पिछले साल के लक्ष्य से 55 लाख ज्यादा है। पिछले साल मध्यप्रदेश में 95 लाख Members बनाए गए थे। सीएम ने मंत्री, विधायकों और सांसदों को Membership अभियान पर Focus करने के लिए कहा है।
बैठक में BJP के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सीएम मोहन यादव, BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ. वीरेंद्र खटीक, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और सतीश उपाध्याय मौजूद रहे।
सीएम बोले- हारी हुई 16 सीटों पर Focus
सीएम ने कहा, ‘इस बार विधानसभा चुनाव में 230 में से 165 सीटें जीते। 16 सीटें ऐसी हैं, जहां हमें काम करने की जरूरत है। हमें देखना है कि कौन सी कॉलोनी, मोहल्ले अछूते रह गए। जिस तरह एयरपोर्ट पर एस्केलेटर चलता है, एक कदम रखो, तो वह खुद ही ऊपर ले जाता है। इसी तरह अपने काम को संगठन से एस्केलेटर की तरह जोड़ें। हम अपनी गति बढ़ें, तो खुद ही समाज की स्वीकार्यता बढ़ती जाएगी। त्योहारों पर हम समाज में आगे बढ़ेंगे, तो फायदा मिलेगा। मंत्री, विधायक और सांसद सब मिलकर केवल Membership का काम करेंगे। हम भी प्रवास के दौरान सिर्फ Membership पर ही काम करेंगे। इसके अलावा, कोई Target नहीं है। अब अपने पास मौका है।’
हितानंद शर्मा ने दिए ये Tips
- Tribal के 89 Blocks में ST मोर्चे के अध्यक्ष को टोली में पदेन Member बनाएं।
- 5 सितम्बर को Teacher’s Day पर Membership के लिए आमंत्रित करें।
- World Victory Day पर युवाओं को आमंत्रित करें।
- Engineers को Doctors को Member बनाएं।
- जहां BJP नहीं जीतती, वहां जाकर Membership करानी है। अल्पसंख्यक मोहल्ले में भी जाएं।
- हर घर BJP के नारे के साथ Membership करें।
- हर नगर पंचायत में दो Hoardings लगवाएं।
- रास्ते, चौराहों पर Membership Number कमल का फूल बनवाएं।
- मुख्यमंत्री, अध्यक्ष सहित सभी नेता मंत्री Membership कराने जाएंगे।
MP के Membership अभियान प्रभारी बने सबनानी
BJP के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी MP के Membership अभियान के प्रभारी बनाए गए हैं। इस टोली में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल इनको मिलाकर Membership अभियान की प्रदेश टोली बनाई है।
जिले में बनेगी 4 लोगों की टीम
Membership अभियान को लेकर हर जिले में 1+3 Membership टोली बनेगी। जिलों में संयोजक के साथ 3 कार्यकर्ता मिलकर एक प्लस 3 टोली बनेगी। 11 हजार शक्ति केंद्रों के संयोजक इस Membership अभियान के संयोजक होंगे।
31 अगस्त को MP के 64871 Booths सहित देश के 10 लाख Booths पर संगठन पर्व की कार्यशाला होगी। 22-23-24 को जिलों की कार्यशालाएं होंगी। 25 से 27 मंडल कार्यशालाएं होंगी। एक शक्ति केंद्र में 5-6 Booths होते हैं, ऐसे 11 हजार शक्ति केंद्रों की 31 अगस्त को Booth कार्यशाला होगी।