Guna News : नगरपालिका उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट के बेटे सामने आए बोले- अपनी मर्जी से फॉर्म वापस लिया कांग्रेस के अगवा करने के आरोपों को बताया गलत

Guna News | गुना नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 30 के उपचुनाव के लिए 11 सितंबर को Voting होगा। कांग्रेस के प्रत्याशी ने कांग्रेस को बिना सूचित किए नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें Kidnap कर लिया है। अब उनके बेटे सामने आए हैं और उनका कहना है कि उनके पिता ने स्वेच्छा से नामांकन वापस लिया है और वे मौसी के घर गए हैं।

कांग्रेस कैंडिडेट हरिराम सहरिया के बेटे बृजराज सहरिया ने बताया कि उनके पिता चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे। कांग्रेस ने मजबूरी में Form भरवाए। हमने भी कहा कि चुनाव नहीं लड़ना है। इसलिए पिता ने नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस द्वारा Kidnap करने के आरोपों पर बृजराज ने बताया कि उनके पिता राजस्थान में मौसी के घर गए हुए हैं और रोज उनसे Contact हो रही है।

दूसरी ओर, कांग्रेस द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए, नपाध्यक्ष सविता आर्जिंड गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा और नगरपालिका पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि कांग्रेस ने Press Conference कर भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनके प्रत्याशी को गायब कर दिया गया है। जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि उन्हें कोई प्रत्याशी तक नहीं मिल रहा था। कांग्रेस ने मजबूरी में हरिराम सहरिया को Mandate दिया, जबकि उनका चुनाव लड़ने का मन नहीं था। उन्होंने अपनी मर्जी से जाकर नामांकन वापस लिया है। उन पर किसी भी प्रकार का कोई Pressure नहीं डाला गया।

नपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को Kidnap किया, जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस ने जयस के Independent कैंडिडेट को कांग्रेस के एक Senior Leader के Office में जबरदस्ती रोक रखा था, ताकि वह भी कहीं स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस न ले ले और चुनाव निर्विरोध हो जाए।

वार्ड 30 में 90 लाख के काम हुए

नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि वार्ड 30 में पहले कोई काम नहीं हुए। जबकि हकीकत यह है कि TIT Complex से आदर्श कॉलोनी होते हुए रेलवे कॉलोनी तक की सड़क का डामरीकरण, अशोकनगर रोड से कैंची बीड़ी कारखाने से मुंशीपुरा, सैय्यदपुरा की सड़क का डामरीकरण इसी कार्यकाल में हुआ है। अशोकनगर रोड से कुक्कू सरदार के मकान से कालापाठा पुल तक की सीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य, पंचमुखी कॉलोनी में सीसी रोड एवं नाला निर्माण कार्य भी इसी परिषद के कार्यकाल में हुआ है। इसके अलावा Nali एवं Road के Maintenance कार्य 10 लाख की राशि से वार्ड क्रमांक 30 में कराए गए हैं। लगभग 90 लाख रुपए से अधिक के कार्य इस वार्ड में पिछले दो वर्षों में हो चुके हैं। वर्तमान में सैयदपुरा में 8 लाख रुपए की राशि से सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस पर कांग्रेस के पार्षद शेखर वशिष्ठ ने आपत्ति जताई है कि निर्माण कार्य रोका जाए, जबकि वह कार्य पहले से ही चल रहा है। शिव कॉलोनी में सीसी निर्माण कार्य चल रहा है।

Leave a Reply