Hardik Pandya Meets Son Agastya News | टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने पत्नी Natasa Stankovic से तलाक ले लिया है। तलाक के बाद Natasa भारत छोड़कर बेटे के साथ Serbia चली गई थी।
Natasa-Hardik के तलाक के बाद पहली बार उनसे मिलने पहुंचा उनका बेटा
करीब डेढ़ महीने बाद Natasa भारत लौटी हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें Hardik Pandya से मिलने उनके बेटे Agastya उनके घर पहुंचे हैं। यह तस्वीरें Pandya की भाभी Pankhuri ने शेयर की हैं।
दरअसल, Hardik Pandya की पूर्व पत्नी Natasa ने तलाक के बाद अपने बेटे Agastya को पहली बार उनके घर लेकर आई हैं। Instagram पर Hardik की भाभी और उनके बड़े भाई Kunal Pandya की पत्नी Pankhuri Sharma ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें Agastya अपने कजिन्स के साथ Enjoy करते नजर आ रहे हैं। Pankhuri ने वीडियो में अपने बच्चों के साथ Quality Time बिताते हुए दिखाया है। 4 साल के Agastya के लिए Pankhuri किताब पढ़ रही हैं और उन्हें कहानी सुना रही हैं।
Hardik और Natasa का तलाक
Hardik Pandya और Natasa ने 2020 में शादी की थी और 2021 में उनके बेटे Agastya का जन्म हुआ। हालांकि, जुलाई 2024 में दोनों ने एक संयुक्त बयान में अलग होने का निर्णय लिया। दोनों ने कहा कि वे चार साल तक एक साथ रहे और अपने रिश्ते को बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंततः उन्हें लगा कि अलग होना ही बेहतर विकल्प है। दोनों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने बेटे Agastya के Co-Parents होंगे और उसकी खुशी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।