Upcoming EV Cars News | अगर आप Petrol और Diesel Cars के मुकाबले Electric Car खरीदने का सोच रहे हैं, तो भारतीय बाजार में जल्द ही तीन नई EV लॉन्च होने वाली हैं। इनमें से पहली है MG Windsor EV। ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG Motors इस नई EV को CUV Segment में लाने की तैयारी कर रहा है। इसे 11 September को भारतीय बाजार में Official तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस EV में Connected LED Lights, Panoramic Sunroof, बड़ा Infotainment System, और ADAS जैसे फीचर्स शामिल होंगे। अनुमान है कि इसे लॉन्च के समय लगभग 15 लाख रुपये की Ex-Showroom कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Mahindra XUV 3XO EV
Mahindra, जो भारत की प्रमुख SUV Manufacturer कंपनी है, भी जल्द ही XUV 3XO नामक नई EV को पेश कर सकती है। हालांकि, इस बारे में Official घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन यह भी संभव है कि इसे इस साल के अंत में या अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाए। इसमें ICE Variant की तरह ही Panoramic Sunroof, शानदार Interior और ADAS जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसे लगभग 12 लाख रुपये की संभावित कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
Kia EV9
South Korean Vehicle Manufacturer KIA भी EV Segment में एक नई गाड़ी लाने की तैयारी में है। Reports के अनुसार, KIA की ओर से EV9 को एक से दो महीनों में पेश किया जा सकता है। इस गाड़ी को January 2023 में हुए Auto Expo में दिखाया गया था। EV9 में Full Charge पर 541 किलोमीटर तक की Range, Highway Driving Pilot System, Level-3 ADAS, 19, 20, 21 इंच के Tires, Vertical Headlamps, Star Map LED DRL, Push Button Start, Smart Key, Auto Rain Sensing Wipers, और Three-Zone Climate Control जैसे फीचर्स मिलेंगे।