Karan Johar News | सिनेमा की दुनिया के मशहूर Producer-Director करण जौहर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। काम के अलावा, करण अपने Statements के कारण भी अक्सर हेडलाइंस में होते हैं। Trolls को सही जवाब देने में भी करण की कोई तुलना नहीं है। हाल ही में, उन्होंने एक User द्वारा उनके बच्चों के बारे में पूछे गए सवाल पर करारा जवाब दिया है।
करण जौहर ने साल 2017 में Surrogacy के जरिए दो जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। उन्होंने अपने बेटे यश को अपने पिता का नाम दिया है, जबकि बेटी रूही का नाम उनकी मां हीरू पर रखा गया है। करण एक प्यारे Daddy हैं। वह बच्चों संग Festivals सेलिब्रेट करने से लेकर घूमने जाने तक, सारे पलों को एन्जॉय करते हैं। साथ ही Social Media पर बच्चों की प्यारी झलकियां भी शेयर करते रहते हैं।
रूही का क्यूट वीडियो
हाल ही में, करण जौहर ने Instagram अकाउंट पर अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में रूही Siri को गाना गाने के लिए कह रही हैं। जब Siri की तरफ कोई जवाब आता है तो वह नाराज हो जाती हैं। वह Siri से कहती हैं, “गाना गाओ। मुझे यह पसंद नहीं है। तुम एक Rhythm में Proper गाना गाओ। Professional बनो। चलो।”